फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two and a half times more expensive purchased sodium lights from kumbh mela

कुंभ मेला से ढाई गुना महंगी खरीदी सोडियम लाइटें

Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के कुंभ मेले में सोडियम लाइट लगाई गई 2750 रुपये में, जबकि उसी दौरान फैजाबाद नगर पालिका ने इसे खरीदा 6622 रुपये की दर से। ऐसे 150 सोडियम लाइटें मलिन बस्तियों में लगाई हैं, वह भी बगैर टेंडर।
विज्ञापन


ऐसे कई मामलों में नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लाखों के घोटाले और अनियमित काम करने का मामला डीएम और एडीएम की रिपोर्ट में उजागर हुआ है।

अब नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव ने प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज करने की नोटिस दे डीएम से  पालिकाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता का पक्ष मांगा है।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि आठ बिंदुओं पर मिली गड़बड़ी के मामले में सोमवार को पालिकाध्यक्ष का बयान दर्ज किया गया है। इसे शासन को भेजा जाना है।

शासन के निर्देश के क्रम में डीएम ने आठ जनवरी 2015 को जांच आख्या शासन को भेजी थी। जांच अधिकारी एडीएम वित्त ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुंभ मेला की दरों का मिलान कर सोडियम लाइटों की खरीद की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट बताती है कि 3 अप्रैल 2013 में कुंभ मेला में यूपी पावर कॉर्पोरेशन लि. के बिल में एक सोडियम फिटिंग 250 वाट 2750 रुपये में खरीदी गई। जबकि नगर पालिका फैजाबाद में वही सामान 3 अक्तूबर 13 को लगभग ढाई गुनी महंगी 6622 रुपये में खरीदी गई।

मलिन बस्तियों में कुल 150 सोडियम लाइट/स्ट्रीट लाइट का पूरा सेट लगाने में 11 लाख 44 हजार 768 रुपये का भुगतान हुआ है, इस दर से प्रति सोडियम लागत 7 हजार 631 रुपये आई, इसमें बल्ब, चोक व तार की कॉस्ट जुड़ी है, लेकिन यह कुंभ मेला से करीब तीन गुना महंगी पाई गई।

मामले में बगैर टेंडर काम कराने और भुगतान का मामला भी सही पाया गया है। ऐसे ही कुल आठ मामलों में डीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर नगर विकास विभाग ने जांच आख्या का परीक्षण किया।


इसके उपरांत नपा चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता के खिलाफ संयुक्त सचिव सुधीर सिंह चौहान ने 30 मार्च 2015 को प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार क्यों न सीज कर दिया जाए की नोटिस डीएम के माध्यम से भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed