{"_id":"626054cd424657629c7bae27","slug":"two-accused-of-murder-arrested-one-absconding-faizabad-news-lko6270560200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार देरशाम हुई रवि पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। वारदात के पीछे मोबाइल चोरी का विवाद सामने आया है।
अयोध्या कोतवाली में बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि रवि पांडेय अपने ही गांव के असलेंद्र उर्फ डब्बू सिंह व गोल्डी सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह के साथ कुछ खा-पी रहा था।
इस बीच मौका पाकर डब्बू सिंह ने रवि का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसी बात को लेकर डब्बू सिंह और रवि में झगड़ा हो गया। उसी समय डब्बू सिंह के परिवार के अनंत सिंह उर्फ बड़ाई सिंह व उज्ज्वल सिंह ने डब्बू सिंह के साथ मिलकर रवि को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद रवि अपने पिता की मोटर साइकिल लेकर तकपुरा चौराहे की तरफ जा रहा था। रास्ते में गंगा यादव के घर के पास असलेंद्र उर्फ डब्बू ने चलती मोटर साइकिल पर लाठी से रवि के सिर पर वार कर दिये।
गंभीर रूप से घायल रवि की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं।
मुख्य आरोपी असलेंद्र सिंह उर्फ डब्बू को मंगलवार रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन अयोध्या व अनंत सिंह उर्फ बड़ाई सिंह को बुधवार को सुबह 09:45 बजे देवकाली के पास से गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मौके पर सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय, चौकी इंचार्ज दर्शननगर जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है।