{"_id":"65627dee15a0c100c24cf220a0bda38c","slug":"twin-cities-open-the-way-to-power-in-22-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वां शहर में 22 घंटे बिजली का मार्ग खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वां शहर में 22 घंटे बिजली का मार्ग खुला
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर में समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने एक तो बीकापुर में पूर्व विधायक आनंदसेन ने बीकापुर व सोहावल उपकेंद्रों का लोकार्पण किया।
नए उपकेंद्रों के अगले साल चालू हो जाने से जहां जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा वहीं जुड़वां शहर अयोध्या-फैजाबाद में 22 घंटे निर्बाध बिजली मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिले के तीन विद्युत उपकेंद्रों के लोकार्पण के साथ नौ उपकेंदों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में नींव रख दी। टेढ़ीबाजार अयोध्या में आयोजित समारोह में अयोध्या के बाग बिजेसर और फैजाबाद में नाका क्षेत्र के दुर्गापुरी में नाका देहात में 33/11 उपकेंद्र के शिलापट का विधायक तेज नारायण पांडेय ने शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि एक साल में दोनों ही विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार होने के साथ चालू हो जायेंगे।
उपकेंद्र से अयोध्या के टेढ़ी बाजार, रानोपाली, विद्याकुंड, कैथाना, वशिष्ठ कुंड, कजियाना, परिक्रमा मार्ग और रायगंज मोहल्लों की बिजली की किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही निर्मोचन घाट, राम की पैड़ी और फैजाबाद नगर के अमानीगंज उपकेंद्रों का ओवरलोड दूर होगा। केंद्र से घरेलू व वाणिज्यि सहित करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को सीधे लाभ होगा।
दोनों केंद्रों की निर्माण लागत नौ करोड़ के लगभग है। इस मौके पर स्वामी राम दिनेशाचार्य, शंभुनाथ सिंह दीपू, सुशील जायसवाल, पवन चौरसिया, विवेक मिश्र, हाजी असद, महंत पुरुषोत्तमाचारी, शोएब खां, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय एसपी यादव ने बताया कि मिल्कीपुर में समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर, तुलसमपुर व कुमारगंज के 33/11 केवीए उपकेंद्रों का शिलान्यास किया।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के बबुरिहा कौंधा में निर्मित 132/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र व सोहावल 33/11 केवीए का लोकार्पण और भदरसा 33/11 केवीए, ड्योढ़ी के 33/11 केवीए, चिर्रा मोहम्मदपुर के 33/11 केवीए का शिलान्यास की औपचारिकता पूर्व विधायक आनंदसेन ने पूरी की।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता आरके श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी धर्मपाल सिंह, उपखंड अधिकारी आरके पांडेय, अवर अभियंता डीके श्रीवास्तव, रामबहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गोसाईगंज में टंडौली दिलासीगंज बाजार और नेव कबीरपुर संपर्क मार्ग पर स्थित रजपलिया ग्राम में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवीए उपकेंद्रों का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मनोज सोनकर, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता गंगाराम वर्मा सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।