फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck collides with tractor-trolley, one dead

ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley, one dead
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवकाली बाईपास के निकट गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के कुढ़ा केशवपुर बंधवा निवासी राजकरन (30) पुत्र रामलाल गुरुवार भोर में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रौनाही भूसा लादने जा रहा था।
विज्ञापन

रानोपाली चौकी क्षेत्र के देवकाली बाईपास के निकट नोखे का पुरवा के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजकरन को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रानोपाली अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल अन्य दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed