फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tribute paid to the martyred firefighters

Ayodhya News: शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Apr 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyred firefighters
शहीदों को श्रद्धांजलि देते एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व अन्य।
अयोध्या। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित फायर स्टेशन पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी मुनिराज ने 14 अप्रैल 1994 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को अपने कर्तव्य निभाने के लिए हमेशा सतर्क रहने को कहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने स्मृति चिह्न पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत पहले दिन अग्निशमन विभाग के वाहनों पर बैनर, पोस्टर लगाकर नगर क्षेत्र में अग्निशमन जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सम्मिलित वाहनों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से नगरवासियों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, आरआई बृजेंद्र प्रताप सिंह, सीओ आशीष निगम के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed