फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trains 'no room', tatkal too hard

ट्रेनों में ‘नो रूम’ तत्काल भी मुश्किल

Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुंबई, अहमदाबाद, बंगलौर जाने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में 'नो रूम' है। तत्काल टिकट पाने का रास्ता आसान नहीं है। चौबीस घंटे पहले तत्काल कन्फर्म टिकट पाने को लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन


मारामारी के बीच बमुश्किल एक-दो टिकट ही कन्फर्म मिलते हैं। मुंबई के लिए कन्फर्म टिकट या फिर वेटिंग पाने की सबसे ज्यादा होड़ फैजाबाद से चलने वाली साकेत, दिल्ली एक्सप्रेस और लखनऊ से छूटने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के लिए है।
विज्ञापन


हालात इतने खराब कि 24 घंटे पूर्व से लोग रेलवे स्टेशन पर तत्काल का कन्फर्म टिकट पाने के लिए अपना नंबर लगा रहे हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन आरक्षण की तीनों खिड़कियों से सुबह तत्काल टिकट के लिए लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को सुबह 11 बजे से स्लीपर, उसके बाद एसी का टिकट मिलता है। मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, यशवंतपुर, वैष्णो देवी का टिकट पाने को लोग लाइन लगाते हैं।

अग्रिम टिकट चार महीना पहले बुक होने और ई-टिकट की सुविधा होने के बावजूद लोगों के बीच तत्काल टिकट पाने के लिए मारामारी मचती है।

सोहावल के शेखपुर निवासी मो. एजाज, इसी ब्लॉक के रौनाही बाजार निवासी मोईद खान, नगर के रिकाबगंज में डॉक्टर कॉलोनी के रहने वाले आर्य मित्र यादव, लालू और राज किशोर को किसी ट्रेन में तत्काल टिकट नहीं मिला।


इनका कहना था कि तीनों ही खिड़कियों में एक खिड़की से महज एक कन्फर्म सीट मिली। बाकी पर दो-तीन वेटिंग टिकट निकलने के बाद नोरूम हो गया।

उधर सूत्रों की मानें तो ई-टिकट करने वाले अपनी आईडी से एक ही दिन में कई कन्फर्म टिकट दे रहे हैं। बताते हैं कि सयाने लोग ऐसा काम रेलवे का सरवर हैक करके कर रहे हैं। तत्काल और कन्फर्म सीट के लिए वह प्रति टिकट 15 सौ से दो हजार रुपये अतिरिक्त लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed