फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic will be restricted in Ramnagari today

रामनगरी में आज प्रतिबंधित रहेगा यातायात

Wed, 16 Feb 2022 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be restricted in Ramnagari today
अयोध्या। माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व बुधवार को माघ पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान के लिए भक्तों की भीड़ जुटेगी। माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान-दान की मान्यता है, इसी मान्यता के चलते पावन सलिला सरयू में स्नान-दान के लिए भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

इसको देखते हुए प्रशासन ने रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। अयोध्या में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माघ पूर्णिमा बुधवार को है। माघ मेला स्नान पर्व का यह अंतिम दिन है।
विज्ञापन

इस दिन गंगा स्नान कर भगवान विष्णु के पूजन, पितृ श्राद्ध कर्म व गरीबों को दान देने का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान के लिए भक्त उमड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के सरयू घाट पर भी पूर्णिमा तिथि के चलते बुधवार को भक्तों का रेला स्नान-दान के लिए उमड़ेगा। पंडित कौशल्या नंदन वर्धन मिश्र बताते हैं कि माघ पूर्णिमा जीवन के सारे कष्ट दूर कर मन बुद्धि को निर्मल बनाती है।
सुबह 5:22 से 8:16 तक स्नान, दान, पूजन करना शुभ रहेगा। चाचल को हल्दी से रंगकर 108 बार ओम विष्णुवे नम: मंत्र का जापकर पवित्र नदी में अक्षत डालने से सभी मनोरथ सिद्ध होंगे।
बताया कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। गरीबों को भोजन, वस्त्र, कंबल, गुड़, घी, मिष्ठान आदि का दान करने से पुण्य मिलता है। इस बार पुण्य काल दोपहर 3:14 से शाम 5:52 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष माघ पूर्णिमा पर शोभन योग भी बन रहा है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन वैभव में बढ़ोत्तरी होगी। शोभन योग सूर्योदय से रात 8:45 बजे तक रहेगा।
पंडित कौशल्यानंदन ने कहा कि इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। जो लोग घाट पर स्नान करने नहीं जा सकते हैं।
वे घर पही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। वहीं माघ पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।

स्नान का शुभ मुहूर्त
- सुबह 5:22 से 8:16 तक
- पुण्य काल दोपहर 3:14 से 5:52 तक
- शोभन योग सूर्योदय से रात 8:45 बजे तक
माघ पूर्णिमा पर सरयू घाट सहित प्रमुख मठ-मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रामनगरी में स्नान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।- विजयपाल सिंह, एसपीसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed