फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traders will be on three case

तीन व्यापारियों पर होगा केस

Tue, 15 Sep 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने मुकदमा चलाने की हरी झंडी दे दी है। अब इन कारोबारियों पर केस दर्ज कराने की पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


गोसाईगंज बाजार के ठकुराइन पोखरा निवासी राजेश तिवारी तेलियागढ़ गोसाईगंज में नमकीन और बिस्कुट का बड़े पैमाने पर कारोबार करते हैं।

लाखों रुपये का टर्नओवर होने के बावजूद उनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी विनीत पांडेय की अगुुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकार पांडेय की जांच में दुुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा पाए थे। मामले में नोटिस देने पर कोई जवाब भी नहीं दिया।

इसी तरह अयोध्या के गोलाबाजार निवासी अशोक कुमार गुप्त कोल्डड्रिंक और बोतल बंद पानी का बड़े पैमाने पर कारोबार करते हैं। उनकी दुकान का भी कोई लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन


इस दुकान पर कार्रवाई के बाबत अभिहित अधिकारी वीके पांडेय ने छापेमारी की और बगैर लाइसेंस के कारोबार करने के आरोप में मुकदमा चलाने के बाबत खाद्य एवं औषधि आयुक्त को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रुदौली कस्बे के खाद्य पदार्थों के थोक कारोबारी रूपेश कुमार गुप्त की दुकान पर छापेमारी में भी लाइसेंस नहीं मिला। जबकि दुकानदार के पास कई फर्मों की एजेंसियां भी हैं।

इन तीनों दुकानों पर मुकदमा चलाने के लिए खाद्य एवं औषधि आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखा गया, जिस पर उन्होंने तीनों कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने को हरी झंडी दे दी है।


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध रूप से कारोबार करने वाले तीनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने की पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। एसीजेएम प्रथम

न्यायालय में मुकदमा चलाया जाएगा। इन व्यापारियों को छह माह की सजा के साथ ही पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed