फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Toll pass for 265 rupees a month

265 रुपये में बनेगा माह भर का टोल पास

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Toll pass for 265 rupees a month
अयोध्या। सामाजिक सद्भाव मोर्चा के बैनर तले क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की ओर से चार अगस्त को आंदोलन की चेतावनी के बाद टोल प्लाजा प्रशासन आखिरकार चेता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम जिला प्रशासन ने टोल प्रबंधन के साथ सद्भाव मोर्चा में शामिल लोगों की बैठक कराई। जिसमें टोल प्रबंधन ने 20 किमी. के दायरे में रहने वालों का एक माह का पास 265 रुपये बनाने पर सहमति जताई है। अन्य मांगों के निस्तारण के लिए 20 अगस्त तक समय की मांग की है।
सामाजिक सद्भाव मोर्चा के बैनर तले पूर्व छात्रसंघ महामंत्री विशाल मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर टोल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन

दिए ज्ञापन में स्थानीय लोगों को टोल मुक्त करने व 20 किमी. की परिधि में लोगों का पास निर्गत करने सहित अन्य मांगे की गई थीं। मांगों का निस्तारण न होने पर चार अगस्त को टोल प्लाजा का घेराव करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इन्हीं मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भी समय-समय पर ज्ञापन सौंप रही थीं। आमजन में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को उक्त लोगों की टोल प्रबंधन के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता कराया। लंबे समय तक प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चली वार्ता में टोल प्रशासन अंतत: चेता।
संयोजक विशाल मिश्रा ने बताया कि वार्ता में यह तय हुआ कि टोल प्लाजा तहसीनपुर से 20 किमी. की परिधि में रहने वालों का 265 रुपये में पास जारी किया जाएगा।

साथ ही दस किमी. परिधि में रहने वाले लोगों को टोल मुक्त करने, टोल प्लाजा के खंभे में बिजली की चपेट में आकर मृतक को मुआवजा दिलाने, एंबुलेंस के लिए अतिरिक्त लेन की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगों के निस्तारण के लिए बीस अगस्त तक समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed