{"_id":"5ccf2dadbdec22073706bcba","slug":"today-your-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलें और करें मतदान, चुनिए अपना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलें और करें मतदान, चुनिए अपना सांसद
Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
vivek vivek
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek vivek
Updated Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आज आपकी परीक्षा है। धूप और गर्मी की परवाह किए बिना अपने घर से निकलकर बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डालें। धूप की तपिश आपको परेशान कर सकती है लेकिन लोकतंत्र के इस त्योहार में आपका सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
जिले के 2136 मतदान केंद्रों पर पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ जिले के 18.38 लाख वोटर सोमवार को 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लिखेंगे। देर शाम पोलिंग पार्टियां भी बूथ पर पहुंच गईं और मतदान की तैयारियों में जुट गईं।
विज्ञापन
कमिश्नर मनोज मिश्र और आईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने मतदान में गड़बड़ी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। कहा है कि पुलिस व सुरक्षा बलों को सीधी कार्रवाई की छूट होगी। मतगणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन
फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में अयोध्या, बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली के साथ बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र और इसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले रुदौली के आंशिक मतदाता शामिल हैं।
ये मतदाता छह मई को अपना वोट डालेंगे। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान की समाप्ति तक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ माइक्रो आब्जर्वर मतदान की समाप्ति तक फोर्स के साथ डटे रहेंगे।
मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूर तक आप अपने वाहन ले जा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। जिला प्रशासन ने इस बार वोटिंग 90 फीसदी से अधिक नारा दिया है। ऐसे में यह आपके सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकेगा। इस बार आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ा दिया है।