{"_id":"7d16bb1aa64cf091af5f722f0a5b3a4a","slug":"today-will-start-admission-in-graduate-courses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग गुरुवार को प्रारंभ हो गई।
बुधवार को कुल 253 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था। गुरुवार को कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने काउंसलिंग हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
कहा कि विलंब से प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होने की स्थिति में वर्तमान शैक्षिक सत्र का सदुपयोग करने के लिए नवागत छात्र-छात्राओं के कक्षाओं के संचालन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को काउंसलिंग करा चुके छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद निर्धारित मापदंड के अनुरूप छात्र-छात्राओं की कक्षा उपस्थिति को सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस पर किसी भी स्तर से कोई समझौता स्वीकार नही होगा। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कुल 51 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। काउंसलिंग में कुल 50 सीटों पर प्रवेश लिए गये हैं।
निशक्त कोटे की एक सीट रिक्त रह गयी है। प्रवेश प्रक्रिया में सामान्य शुल्क की, सेल्फ फाइनेंस एवं एनआरआई कोटे की सभी सीटों पर प्रवेश पूरे कर लिए गये हैं।
इन अभ्यर्थियों का महाविद्यालय में प्रवेश शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को लिया जायेगा। कुल सचिव डा. पीके सिंह, डा. हरनाम सिंह, डा. एपी राव ने कुलपति का स्वागत किया।