फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today will be the first female abbot Ramananda sect

रामानंद संप्रदाय में पहली महिला महंत बनेगी आज

Tue, 08 Sep 2015 12:36 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
वैष्णव संप्रदाय की आराधना स्थली अयोध्या में रामानंद संप्रदाय की बहुलता है। बजरंग बली की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी के साथ ही छोटे-बड़े हजारों धर्मस्थल पर संत-महंत रामानंद संप्रदाय से जुड़े रहकर आराध्य की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकी घाट स्थित दर्शन भवन मंदिर भी रामानंद संप्रदाय से जुड़ा है। मंदिर के महंत व पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ दास शास्त्री का 26 अगस्त को इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर के रिक्त हुए महंत के पद पर उनकी शिष्या डॉ. ममता शास्त्री नामांकित बताई जा रही हैं। मंगलवार को मंदिर में सुबह समारोह आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें संत-महंत कंठी-चादर प्रदान कर महंत के रूप में मान्यता प्रदान करेंगे। श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास बताते हैं कि उनकी जानकारी में विधिक रूप से अभी तक कोई महिला महंत अयोध्या में नहीं बनी है।


हालांकि रामानंद संप्रदाय से जुड़े अन्य शहरों में कुछ महिला महंत जरूर हैं।  महंत मनमोहन दास कहते हैं कि उनकी जानकारी में भी कोई महिला महंत अयोध्या में सार्वजनिक रूप से नहीं बनी। यह पहला अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed