फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today pitched for seven blocks head seat

सात ब्लॉकों में प्रमुखी के लिए घमासान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को आठ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिया। अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मैदान में 14  प्रत्याशी रह गए है। चार विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। सपा ने दो सीटों पर तो भाजपा और बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने एक सीट पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


अन्य सात सीटों पर आमने-सामने की टक्कर है। इन सीटों पर एक ओर सत्तासीन सपा के प्रत्याशी हैं तो दूसरी ओर कहीं भाजपा तो कहीं बसपा और निर्दलीय मोर्चा संभाल रहे हैं। निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक विकासखंड सोहावल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिये नामांकन दाखिल करने वाले दो प्रत्याशियों ने अपना परचा वापस ले लिया। यहां अब मुकाबला सपा प्रत्याशी शोभनाथ दुबे और निर्दलीय फिरदौस खान के बीच है। शनिवार को नामांकन वापस लेने वालों में सुभाष चंद्र और साहीनखानम हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 106 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव मे नाम वापसी के दिन अंजू तिवारी पत्नी राजीव तिवारी, मुशर्रत जहां पत्नी सरफराज खां ने नाम वापस ले लिया। अब यहां पूर्व प्रमुख व सपा प्रत्याशी निशात अली खां व समाजसेवी राजीव तिवारी के बीच की टक्कर है। यहां पर कुल बीडीसी 82 हैं।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक यहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उतरे दो दिग्गजों पूर्व उपप्रमुख संजीव सिंह और सपा से टिकट के प्रबल दावेदार रहे दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसी के साथ राजेश सिंह ने भी नामांकन पत्र वापस ले लिया।

 एक मात्र बसपा प्रत्याशी संतोष सिंह के मैदान में होने के कारण उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि संतोष सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाली राजदेई ने शनिवार को परचा वापस ले लिया। अब यहां भी सपा समर्थित अलका पाठक और बसपा समर्थित शिल्पी सिंह के बीच टक्कर होगी।

सहायक रिटर्निंग अफसर हसनैन अहमद ने बताया की राजदेई के परचा वापस लेने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक एकमात्र सपा समिर्थत विजय प्रताप सिंह के मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक यहां भी मैदान में एक मात्र भाजपा  प्रत्याशी राम प्रताप यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। हैरिंगटनंगज में सपा समर्थित प्रत्याशी रामावती को इसी दल का झंडा उठाने वाले नेता की पत्नी राजकिरन टक्कर दे रही हैं।

मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक यहां सीधा मुकाबला भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरोज कुमारी सिंह और सपा समर्थित प्रत्याशी सुषमा देवी के बीच है। मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक यहां सीधा मुकाबला सपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा समर्थित अशोक यादव के बीच होगा।


पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक यहां सपा समर्थित एक मात्र प्रत्याशी धर्मराज कोरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक यहां मुकाबला सपा समर्थित किरन यादव और इसी दल के नेता की पत्नी कविता के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed