फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tnduli railway crossing closed for 36 hours from today

टंडौली रेलवे क्रॉसिंग आज से 36 घंटे के लिए बंद

Tue, 22 Nov 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tnduli railway crossing closed for 36 hours from today
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर अलनाभारी और गोसाईगंज रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे की टंडौली रेलवे क्रॉसिंग बुधवार की सुबह से 36 घंटे के लिए बंद रहेगी। रेलवे क्रॉसिंग गेट की मरम्मत के लिए राजमार्ग के वाहनों का क्रॉसिंग से गुजरना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


कोई बवाल न हो और गेट की मरम्मत में बाधा न आये इसके लिए रेलवे और जिला पुलिस को तैनात किया गया है। वाहनों का महराजगंज(मया बाजार) और गोसाईगंज से डायवर्जन होगा। 
विज्ञापन


मरम्मत का कार्य बुधवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगा और गुरुवार की रात आठ बजे समाप्त होगा। टंडौली में किमी. संख्या 966/1-2 के  बीच फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर रेलवे गेट सं 96 ए स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधा मोड़ होने से अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आये दिन होती रहती हैं। व्यस्त राजमार्ग की इस क्रॉसिंग पर आये दिन वाहन फाटक से टकराते रहते हैं। गोसाईगंज-अलनाभारी के बीच इस फाटक के बंद होने पर वाहनों को मया बाजार और गोसाईगंज से मोड़ना होगा।


सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) एके बाजपेयी ने बताया कि टंडौली रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन गेट मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। मरम्मत का कार्य बुधवार की सुबह 8 बजे से शुरू होकर दूसरे दिन गुरुवार रात आठ बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed