{"_id":"60ec7a1e8ebc3e859e062f74","slug":"tight-security-of-temples-in-ayodhya-against-terror-threat-faizabad-news-lko586643726","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आतंकी खतरे से मंदिरों की सुरक्षा सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आतंकी खतरे से मंदिरों की सुरक्षा सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लखनऊ में दो आतंकवादी पकड़े जाने के बाद रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष फोकस है। राम जन्मभूमि क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित करते हुए पूरे रामकोट को कड़े सुरक्षा घेरे में कैद कर दिया गया है।
पुलिस टीम 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रही है। हर गतिविधि पर निगरानी की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के पुजारियों को पूर्ण विश्वास है कि जहां के राजा हनुमान जी हैं वहां आतंकवादी क्या बिगाड़ सकता है।
पुजारियों का कहना है कि जो भी रामनगरी पर अपनी कुदृष्टि डालेगा वह बच नहीं पाएगा। पहले भी अयोध्या पर हमले का प्रयास हुआ है, लेकिन उनका अंजाम क्या हुआ यह दुनिया जानती है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र कहते हैं कि धर्म नगरी की रक्षा तो स्वयं यहां के कोतवाल हनुमान जी महाराज करते हैं। जब-जब किसी ने रामनगरी को दहलाने की कोशिश की है वह या तो मारा गया या फिर पकड़ा गया।
पहले ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनसे हमारा विश्वास और भी दृढ़ हुआ है कि हनुमान जी की निगहबानी में रामनगरी पूरी तरह से सुरक्षित है। कहा कि 5 जुलाई 2005 को हुआ आतंकी हमला इसकी बानगी है।
इस हमले में शामिल सभी पांचों आतंकवादी मारे गए थे। राम जन्मभूमि से सटे पौराणिक रंग महल मंदिर के महंत रामशरण दास बताते हैं कि वे तो 5 जुलाई को हुए आतंकी हमले के चश्मदीद रहे हैं।
इस हमले के दौरान उन्होंने रामलला वाह हनुमान जी महाराज के साथ उपस्थिति का एहसास किया है। आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी हमारे जवानों की बहादुरी के कारण ढेर हो गए थे।
आज भी रामनगरी की सुरक्षा रामदूत पवनसुत हनुमान जी महाराज ही करते हैं। इसमें कोई शक व संदेह नही है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास कहते हैं कि राम दुआरे तुम रखवारे... जिसकी रक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं वहां कोई घटना कैसे हो सकती है।
करीब दो दशक पूर्व जब प्रेशर कुकर बम के जरिए हनुमानगढ़ी को दहलाने का प्रयास हुआ था तब भी हनुमान जी के स्वरूप बंदरों की ही वजह से यह बम बरामद हो सका था और आतंकी हमले की साजिश विफल हुई थी।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि रामनगरी के मंदिर की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रवेश मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। रामकोट क्षेत्र में 24 घंटे पेट्रोलिंग हो रही है।
राम जन्मभूमि जाने वाले प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बिना जांच-पड़ताल के किसी भी व्यक्ति को रामकोट क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति व गतिविधि पर पूरी नजर रखी जा रही है। अयोध्या शहर के प्रवेश मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।