{"_id":"6253293dd97684381b18c6f3","slug":"three-thugs-who-cheated-in-the-name-of-foreign-sender-arrested-faizabad-news-lko625541664","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने वाले के नाम पर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने वाले के नाम पर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या-पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पटरंगा पुलिस ने रविवार को फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनवाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह एक अंतर राज्यीय गिरोह है। इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
रुदौली तहसील क्षेत्र के ढेरों युवा विदेश में काम कर अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहे हैं। विदेश जाने की उनकी ललक का फायदा ठग भी उठाते हैं। इस संदर्भ में थाना पटरंगा व मवई समेत कोताली रुदौली पुलिस को अक्सर शिकायतें मिलती रहती है।
विज्ञापन
इसी तरह के एक मामले की जांच कर रही पटरंगा पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव के साथ बाराबंकी जनपद के भिटरिया चौराहे पर छापा मारकर वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया।
यह सभी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे। उनका पासपोर्ट व वीजा भी फर्जी बनाते थे। आरोपियों की पहचान राम जियावन निवासी ग्राम चैनवापुर मजरे बछईपुर थाना धानेपुर, जनपद गोंडा, नंदलाल राम निवासी ग्राम बेलवा थाना चौरादानो जनपद पूर्वी चंपारण बिहार व देवेंद्र निवासी ग्राम सिरसली कला थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।
इनके पास से कई आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी पासपोर्ट, विभिन्न बैंकों के चेक बुक आदि सामान बरामद हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह एक अंतर राज्यीय गिरोह है, इसमें कितने और लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।