फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three pairs of special trains will run for Ramnavami fair

रामनवमी मेले के लिए चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains will run for Ramnavami fair
अयोध्या। पूर्वोत्तर रेलवे ने अयोध्या के रामनवमी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक चलेंगी। इनमें साधारण टिकट पर यात्रा की जा सकेगी, आरक्षण की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

दो वर्षों से कोविड के चलते बाधित रहे अयोध्या के ऐतिहासिक रामनवमी मेले में इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। वहीं, रेलवे ने भी श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के इंतजाम किए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर से अयोध्या कैंट व मनकापुर से अयोध्या कैंट तक जाने के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से गोरखपुर से अयोध्या आने के लिए एक व मनकापुर से अयोध्या आने के लिए दो जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर से चलने वाली स्पेशल मेला ट्रेन (05069) शाम सात बजे गोरखपुर से रवाना होगी जो रात करीब 1:07 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05070) रात 2:40 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी जो सुबह 8:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन (05071) सुबह 6.05 बजे मनकापुर से चलेगी और 7:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05072) सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और 9:55 बजे मनकापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी स्पेशल ट्रेन (05073) शाम 5:45 बजे मनकापुर से रवाना होकर शाम सात बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05074) शाम 8:10 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी जो रात 9:50 बजे मनकापुर पहुंचेगी। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ये तीनों मेला स्पेशल ट्रेनें 11 अप्रैल तक चलेंगी। इनमें यात्री साधारण टिकट से सफर कर सकेंगे। आरक्षण की सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed