{"_id":"62a38a5f971f4b0dd430fac0","slug":"three-constables-suspended-for-beating-father-son-and-daughter-faizabad-news-lko6346275192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप, बेटा-बेटी की पिटाई करने के मामले में तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप, बेटा-बेटी की पिटाई करने के मामले में तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली बीकापुर अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी में बाप, बेटे व बेटी की पिटाई करने के मामले में एसएसपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित करके उनके खिलाफ जांच बैठाई है।
चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के साल्हीपुर गांव निवासी दो भाइयों में चार जून को विवाद हो गया था। चौरे बाजार चौकी की पुलिस एक पक्ष के विजय कुमार निषाद को पकड़कर लाई थी।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। पैसा देने में असमर्थता जताने पर पट्टे और डंडे से पिटाई की। उसकी खोज खबर लेने पुलिस चौकी पहुंचे पुत्र अर्जुन व उसकी पुत्री नंदिनी की भी पिटाई गई।
विज्ञापन
मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ बीकापुर अनिल सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। बीकापुर प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी ने पिटाई करने के मामले में सिपाही सलिल यादव, आकाश व रवि यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच का आदेश दिया है।