फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thousands of devotees took a dip in Saryu on Paush Purnima

पौष पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने लगाई सरयू में डुबकी

Fri, 29 Jan 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in Saryu on Paush Purnima
अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते श्रद्घालुओं ने किया जय श्रीराम जय बजरंग - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। गंगा बड़ी गोदावरी तीरथ बड़ा प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी जहां राम लीन्ह अवतार...। अयोध्या को लेकर कही गई ये पंक्तियां पौष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को साकार होती दिखाई दीं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में भक्तों ने पावन सलिला सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से ही सरयू में स्नान कर दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू कर दिया। भीषण ठंड व कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। भक्तों ने सरयू में स्नान के बाद रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

प्रयाग में स्नान के बाद सरयू में डुबकी लगाने का पौराणिक महत्व बताया गया है। इसी मान्यता के चलते प्रयाग से लौटे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय भक्तों ने भी सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर दर्शन-पूजन किया। पौष पूर्णिमा के मौके पर धर्म नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू आरती के पुजारी दया सिंधु पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि पर रामनगरी अयोध्या की पुण्य सलिला सरयू नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भक्ति के विश्वास को आधार मानकर बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। भीड़ को देखते हुए सरयू तट के किनारे जल पुलिस की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ सहित रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई।
प्रयागराज एवं अयोध्या का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंध शास्त्रों में वर्णित है। माघ मेले में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं में से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचते हैं और सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक अयोध्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि प्रयागराज तीर्थों के तीर्थ हैं लेकिन अयोध्या तीर्थराज को भी पावन करने वाली नगरी है। रामनगरी के संत कहते हैं कि तीर्थराज स्वयं अयोध्या स्नान करने आते हैं। इसी मान्यता के चलते प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या भी पहुंचते हैं।

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में दर्शन व जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्घालुओं ने किया जय श्री

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में दर्शन व जलाभिषेक को पहुंचे श्रद्घालुओं ने किया जय श्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में सरयू में दीप दान करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में सरयू में दीप दान करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद दीप दान करते श्रद्घालु

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद दीप दान करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

-अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद अर्घ्य देते श्रद्घालु

-अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद अर्घ्य देते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद दीप दान करते श्रद्घालु

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद दीप दान करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णनिमामें नुमानगढ़ी में पूजन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णनिमामें नुमानगढ़ी में पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में सरयू में स्नान के बाद पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में पूजन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक को जाते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक को जाते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को जाते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को जाते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करते श्रद्घालु

अयोध्या-पौष पूर्णिमा में हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed