फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thermal scanners will be investigated at polling stations to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर होगी थर्मल स्कैनर से जांच

Fri, 11 Feb 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thermal scanners will be investigated at polling stations to protect against corona
अयोध्या। मतदान के दौरान वोटरों को कोरोना से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर से जांच की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही जिले में 1131 केंद्रों पर लोगों के लिए मास्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मतदान के पूर्व सैनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी होगा। जिले में करीब डेढ़ हजार निगरानी समितियां हैं। जिनके पास थर्मल स्कैनर उपलब्ध हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिसूचना के साथ ही चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनाव प्रचार से लेकर मतदान को लेकर भी आदेश दिए गए हैं। पांच लोगों के साथ घर-घर प्रचार और रैली, सभा पर रोक लगाई गई है। हालांकि नामांकन के दौरान अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, लेकिन रैली व सभा पर रोक प्रभावी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और बूथों पर मतदान के दौरान होगी। इसके लिए आयोग के नियम स्थिर है।
शत प्रतिशत मतदान कर्मचारियों का टीकाकरण होना जरूरी बताया गया है। मतदान केंद्रों पर कोरोनों से बचाव के लिए भी पूरी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
आयोग के आदेश के मुताबिक प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोरोना संक्रमण को राकने के लिए थर्मल स्कैनर से जांच की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मतदान करने आने वालों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा।
बगैर मास्क अंदर प्रवेश नहीं करने मिलेगा। आयोग ने केंद्रों पर मास्क न लगा कर आने वाले कुछ फीसदी मतदाताओं के लिए मास्क की व्यवस्था और सेनिटाइजर की व्यवस्था के लिए कहा है।
जिले में इसको लेकर निर्वाचन विभाग ने निर्देश जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 1131 मतदान केंद्र हैं। इनके लिए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था नगर निगम, नगर पालिका, नगर निकाय के साथ ग्राम पंचायतों से की जाएगी।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर अलग से कर्मचारी रहेंगे। जो मतदान करने जाने वाले लोगों के हाथों की सेनिटाइज कराएंगे। ईवीएम में बगैर सेनिटाइज किए हाथों से नहीं दबाया जाएगा। जिससे किसी को भी कोरोना संक्रमण न होने पाए। जो लोग मास्क नहीं लगाकर आएंगे उन्हें मास्क दिया जाएगा।

जिले में पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर मौजूद हैं। केंद्रों पर मतदाताओं की इससे जांच की जाएगी। मतदाता को मास्क लगाकर और हाथों को सेनिटाइज करके ही अंदर भेजा जाएगा। इसके लिए पंचायत राज विभाग के साथ निकायों को निर्देश जारी कर दिया गया है।- अमित सिंह, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed