फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was no rain, farmers trouble

नहीं हुई बारिश, किसान परेशान

Fri, 04 Sep 2015 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
इस बार मौसम ने शुरू से ही किसानों को दगा दिया। खेत से लेकर तालाब तक सूखे हैं। खेतों में धूल उड़ रही है। तालाबों में पानी नहीं होने से पशु-पक्षियों को पानी पीने के लाले पड़ने वाले हैं।
विज्ञापन


किसान फसल को बचाने के लिए सिंचाई कर रहे हैं, मगर बिजली की भयंकर कटौती कोढ़ में खाज बन गई है। साथ ही सरकारी नलकूपों की खराबी नमक छिड़क रही है। मौसम का रुख देख कर किसान परेशान हैं। यदि यही हाल रहा तो छटांकभर अनाज पैदा होना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


सूखे से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी केवल कागजों पर है। अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह बाद सूखे का असर दिखेगा, तब आकलन शुरू होगा।

किसानों को मौसम के साथ-साथ नलकूप, नहर और बिजली भी धोखा दे रही है। जिले में 95 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की गई है।

इसके अलावा अरहर और सब्जी की 45 हजार हेक्टेयर पर खेती हो रही है। पानी नहीं बरसने से धान की फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई है।

अब सब्जी और अन्य फसलों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह से मानसून पूरी तरह से रूठ गया है। कड़ाके की धूप ने किसानों की और बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं नलकूप खराब हैं तो कहीं पर टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बिजली नहीं आने से निजी नलकूप संचालक भी अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

जून                  106.50 मिमी      50.6 मिमी

जुलाई                306.10 मिमी      175 मिमी
अगस्त               282 .00मिमी       175.91 मिमी

अभी तक फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यदि अब पानी नहीं बरसा तो धान की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़गा। एक सप्ताह बाद आकलन शुरू होगा।  डॉ. राजेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed