{"_id":"4e4689633e51f5f04d4730ec672467dc","slug":"the-truck-schoolgirl-thrashed-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंदा, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंदा, प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं दुर्घटना करने वाला ट्रक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रायबरेली मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने नाका बाईपास के पास दुर्घटना करने वाले ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया। रोड जाम व प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन लगभग ढाई घंटे बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव काली पांडेय का पुरवा टोनिया निवासी बाबूराम रावत की पुत्री पूजा रावत (16) इसी थाना क्षेत्र के पलिया शाहबदी स्थित आदर्श बाल शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
रोज की तरह शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए अपनी साइकिल से घर से निकली थी। गांव से निकलने के बाद पूजा ने जैसे ही राजमार्ग पार करने की कोशिश की, तभी एक ट्रक ने उसे रौंद दिया।
माजरा देख रहे किसी ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, उधर सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को उसके चालक वासुदेव मौर्या समेत नाका बाईपास से पकड़ लिया।
इधर घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने रायबरेली रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
सूचना के डेढ़ घंटे बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की। सफलता न मिलने पर जानकारी अधिकारियों को दी तो एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी यमुना प्रसाद, एसडीएम सोहावल हरीशंकर लाल शुक्ल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कवायद शुरू की।
हालांकि छात्रा का परिवार और प्रदर्शन कर रहे लोग गांव के पास हाईवे पर ब्रेकर बनवाये जाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने और दुर्घटना करने वाले ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
अधिकारियों ने ट्रक व चालक पकड़े जाने की बात बताई और अन्य मार्गों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतका के पिता ने ट्रक व उसके चालक नाम-पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।