{"_id":"b3c45731c610890f5d0ca0b43fd0f255","slug":"the-third-phase-of-elections-today-reached-the-polling-booths-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का चुनाव आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का चुनाव आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं।
इस चरण में जिले के मसौधा, पूराबाजार और मयाबाजार ब्लॉक में डीडीसी के 12 पदों पर 192 और बीडीसी के 303 पदों के लिए 1587 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो जाएगा।
तीनों ब्लॉकों मेें करीब सवा चार लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
मसौधा में गुरुनानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरु, पूराबाजार में बच्चूलाल इंटर कॉलेज और मयाबाजार में द्वापर इंटर कॉलेज बरईपारा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
यहीं से चुनाव सामग्री के वितरण की व्यवस्था बनाई गई थी। इन स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन केंद्रों पर काउंटरों से सामग्री के साथ बैलेट बक्से प्रदान किए गए।
पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक ले जाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां पहुंचे जिले के अफसरों ने परिसर में बने पोलिंग पार्टियों के काउंटरों का निरीक्षण कर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से लिए गए बैलेट पेपर और आवश्यक सामग्री तत्काल देकर पार्टियों को रवाना करने का निर्देश दिया।
यहां चार डीडीसी और 303 बीडीसी प्रत्याशियों के निर्वाचन के लिए व्यवस्था की गई है। मसौधा में 1,61,915 वोटर मतदान करेंगे। पूरा बाजार में 1,35,630 और मयाबाजार में एक लाख 36 हजार मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है।
पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, विकास खंडपूरा में भी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जो कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं यदि वह अनुपस्थित पाए गए तो उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बच्चूलाल इंटर कॉलेज प्रांगण में बड़ी संख्या में मौजूद चुनाव कर्मी बैलेट पेपर व अन्य चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग स्टेशन की ओर रवाना हुए।
मसौधा में 227, पूराबाजार में 226 और मयाबाजार मेें 231 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मतदान में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।