{"_id":"80139280189053107edc6025388d925b","slug":"the-sp-legislator-mitrasen-yadav-died-bikapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर के सपा विधायक मित्रसेन यादव का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर के सपा विधायक मित्रसेन यादव का निधन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में अनेक दुकानों के शटर नहीं उठे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वे तीन बार सांसद व सात बार विधायक रहे। दो पुत्र आईपीएस अरविंद सेन यादव व पूर्व मंत्री विधायक आनंद सेन यादव समेत पुत्रियों कुसुम यादव, सुमन यादव और अति करीबी रामप्रकाश यादव ‘बाबूजी’ का शव सुबह साढ़े नौ बजे लेकर लखनऊ से रवाना हुए थे।
अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि का क्रम दरियाबाद से शुरू हुआ। लोग रात आठ बजे तक शव के अंतिम दर्शन कर फूल चढ़ाते रहे। इसके बाद शव पैतृक आवास हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के भिटारी ले जाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 11 बजे बाबूजी द्वारा स्थापित किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के मौजूद रहने की उम्मीद हैं।
वहीं दूधियों की ओर से जिले भर में घर-घर पहुंचाया जाने वाला दूध मंगलवार को नहीं बंटेगा। दूधिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की विज्ञप्ति के अनुसार विधायक मित्रसेन यादव के निधन पर शोक जताने के लिए दुग्ध आपूर्ति ठप रखने का निर्णय किया गया है।