{"_id":"58ebc52c4f1c1bc236cf58d2","slug":"the-shores-of-saryu-will-soon-be-shining-in-ramnagiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में जल्द जगमगाएंगे सरयू के तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में जल्द जगमगाएंगे सरयू के तट
फैजाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू घाट का मनोहारी नजारा (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही सरयू तट लालटेन की तरह डेकोरेटेड एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहले फेज में 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होने जा रहा है।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद रामनगरी को चमकाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद शासन-प्रशासन स्तर पर अयोध्या का विकास प्रमुख एजेंडे में शामिल बताया जा रहा है।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार की रामायण सर्किट योजना के तहत रामायण संग्रहालय के लिए सरकारी भूमि की व्यवस्था करने का आदेश अयोध्या को सरकार की प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पालिका भी रामनगरी को देश के अन्य धर्मनगरियों के समान सुंदर व भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है। पालिका ने पहले फेज में सरयू पर बने पुराने पुल पर लालटेन की तरह डेकोरेटेड 100 एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे शासन को भी भेज दिया गया है।
दूसरे फेज में नया घाट से फोरलेन हाईवे पर रामकथा संकुल तक काम कराया जाएगा। इन एलईडी लाइटों से रिफ्लेक्टर के जरिए भगवा रंग में प्रकाश की किरणें बिखरेंगी, जो पुल के साथ रिफ्लेक्ट करते हुए सरयू नदी के जल को भी प्रकाशित करेंगी।