{"_id":"58ee6bb64f1c1ba368cf7975","slug":"the-rush-of-rail-passengers-the-city-s-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों का हंगामा, शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों का हंगामा, शहर जाम
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगत की कोठी एक्सप्रेस (15623 डाउन) की दो बोगियों की खराब एसी ठीक न होने से भीषण गर्मी में उबल रहे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। फैजाबाद में एसी ठीक हुए बिना ट्रेन आगे बड़ी तो नाराज यात्रियों ने 05:40 बजे के करीब शहर के बीचोबीच फतेहगंज में चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।
तीन क्रॉसिंगों पर ट्रेन खड़ी होने से फतेहगंज-नाका, फतेहगंज-देवकाली और रोजगार दफ्तर के पास सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। करीब सवा घंटे तक यात्रियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वाराणसी में बाहर से मिस्त्री बुलाकर एसी सही कराने का आदेश होने के बाद पौने सात बजे के करीब ट्रेन रवाना हुई।
शहर के बीचोबीच रेलवे क्रासिंग संख्या 117, 118 और 119 पर ट्रेन खड़ी करने के बाद यात्री नीचे उतर आये और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ट्रेन सवार यात्रियों देवेंद्र, हरिकृष्ण, कृष्णकुमार आदि का कहना था कि ट्रेन के सेकेंड एसी की दो कोचों की एसी लखनऊ से ही हिचकोले खा रही थी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद इसे ठीक न कर फैजाबाद के हवाले कर दिया गया। ट्रेन सायं 05:25 बजे के करीब फैजाबाद पहुंची। यहां मिस्त्री आये, लेकिन एसी सही नहीं कर सके। पांच मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
इससे नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। इन्हें आरपीएफ, पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। हंगामा कर रहे यात्रियों ने एसीपी (चेनपुलिंग) सही करने पहुंचे चालकों व गार्ड को यह कहते हुए भगा दिया कि पहले उनकी एसी सही हो उसके बाद ही ट्रेन चलने देंगे।
जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा, आरपीएफ कमांडर कमलेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल से बताया कि काफी देर की मानमनौव्वल के बाद अधिकारियों ने नाराज यात्रियों को यह कहकर शांत किया कि वाराणसी में बाहर से मिस्त्री बुलाये गए हैं। वहां एसी सही हो जायेगी। इसके बाद यात्री मान गये और पौने सात बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
जाम से कराह उठा शहर, ट्रेनें जहां-तहां खड़ं
नगर के बीचो बीच ट्रेन खड़ी होने से तीन क्रॉसिंगों पर भयंकर जाम लग गया। दक्षिण दिशा से शहर में जाने का कोई रास्ता न होने से लोग मोदहा और देवकाली होकर गुजरने का मजबूर दिखे। उधर मुख्य लाइन बंद होने से डाउन किसान एक्सप्रेस और लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरके उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी में एसी सही होने की बात पर यात्री मान गये और ट्रेन पौने सात बजे के करीब उनके यहां से गुजर गयी।