फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The police and public conflict in the electoral disputes

चुनावी विवाद निपटाने गई पुलिस व पब्लिक में संघर्ष

Sun, 11 Oct 2015 10:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Sun, 11 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
दर्जनों लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। रविवार सुबह से पुलिस गांव में गश्त कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल दरोगा की तहरीर पर 22 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ हमला, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से छह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

खंडासा थानाक्षेत्र के मिश्रौली में गांव के चकबहादुर सिंह और रामसुंदर यादव के बीच चुनाव और बकाए को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने इस बार चुनाव में अपने-अपने बीडीसी प्रत्याशी उतार रखे थे। मतदान के अगले दिन शनिवार की रात आठ बजे गांव में बीडीसी प्रत्याशी को लेकर बहस शुरू हुई। इसी दौरान चकबहादुर ने देवस्थान पर ईंट के पैसे का बकाया मांग लिया, इसे लेकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर दे दी। मौके पर थाने की जीप से हल्का दरोगा रामनरायन फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इस दौरान 10 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र मुखिया के सिर से खून बहने लगा और बेहोश हो गया। जिसे देख ग्रामीणों ने आपा खो दिया और पुलिस से भिड़ गए। जीप पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले, पर्दे नोच लिए गए।

हमले में दरोगा रामनरायन और सिपाही बलवंत सिंह, इंदल यादव, रामशिरोमणि, विनोद कुमार यादव व देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। सूचना पर पीएसी के साथ थानाध्यक्ष शमशेेर सिंह भी पहुंचे, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।

पुलिस की कार्रवाई में सात ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिसमें उमेश कुमार (10) समेत गुड़िया (25) पुत्री लालबहादुर, सीतापति (60) पत्नी स्वामीनाथ, लवकुश (18)पुत्र राजबाहदुर, कामता प्रसाद (65) पुत्र रामधीरज, रामकिशुन (25) पुत्र रामप्रसाद, कृष्ण कुमार (30) पुत्र ठंगू सभी मिश्रौली निवासी शामिल हैं। सभी रामसुंदर यादव पक्ष के बताए जा रहे हैं। पुलिस की दबिश से दर्जनों लोग गांव छोड़ फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस की ओर से 37 पर रिपोर्ट, छह गिरफ्तार
घायल दरोगा रामनरायन यादव की तहरीर पर 22 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ खंडासा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसमें चकबहादुर सिंह, ओंकार नाथ सिंह, प्रदीप कुमार, शिवाकांत, कृष्ण कुमार यादव, राम बहादुर शामिल हैं। रात में पीएसी आई तो स्थिति कंट्रोल हुई। मौके पर दो दर्जन पुलिस कर्मी गश्त कर रहे हैं।  

एक पक्ष ने दी तहरीर
मिश्रौली निवासी चक बहादुर सिंह की ओर से दी गई तहरीर में रामबाबू, शारदा प्रसाद, रामसुंदर यादव के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। कहा है कि रामआसरे ने देव स्थान पर पांच साल पहले का ईंट का बकाया मांगा, तो विवाद बढ़ा। इस दौरान विपक्षियों ने हमला कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से रामसुंदर यादव फरार बताए जा रहे हैं।


दो लोगों को बीडीसी चुनाव लड़ा रहे लोगों में मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया। अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस-पीएसी गश्त कर रही है। घायल दरोगा व सिपाहियों का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर मौके से छह को पकड़ा गया है, बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। मामले मेें दोनों पक्षों से भी तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शमशेर, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed