फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The players showed incinerate in karate

खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया जौहर

Sun, 15 Nov 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्योकुशिन कराटे के तत्वावधान में राजकरण इंटर कॉलेज के मैदान पर आल यूपी कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने दीप प्रज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि बगैर अस्त्र-शस्त्र के आत्मरक्षा के लिए कराटे खेल महिलाओं के लिए सबसे कारगर है।
विज्ञापन


इस खेल को सभी युवाओं व युवतियों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। प्रतियोगिता का समापन इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिलदार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, लखनऊ, श्रावस्ती, इलाहाबाद, फतेहपुर आदि जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में राजकरण इंटर कॉलेज के प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी, अजीत प्रताप सिंह, संतोष द्विवेदी, रामा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed