{"_id":"57f006fe4f1c1bd31c573f12","slug":"the-medical-college-cancer-research-center-will-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज दिया, कैंसर रिसर्च सेंटर भी देंगे : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज दिया, कैंसर रिसर्च सेंटर भी देंगे : नड्डा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को जीआईसी मैदान में सदर तहसील के गंजा गांव में 190 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह में उन्होंने कहा कि आज समय है भारत की सेना व प्रधानमंत्री की सूझबूझ को बधाई दें।
69 साल में पहली बार पाक को उसकी भाषा में ही समझाया है। इस कार्रवाई पर सारा देश व सभी दल एक साथ खड़े हैं। कहा कि सही नेतृत्व व सही सरकार हो तो कार्य भी असाधारण होते हैं। ढाई वर्षों के कार्यकाल में कमजोर पूर्वी, मध्य व उत्तर भारत में चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स, मेडिकल कॉलेज स्थापना के विशेष कार्य हुए हैं।
इसी कड़ी में फैजाबाद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सांसद लल्लू सिंह की जिले में कैंसर रिसर्च सेंटर की मांग को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास में योगदान कर रही है।
विज्ञापन
देश में आठ करोड़ बीपीएल परिवार के 40 करोड़ लोगों को एक लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा कवर और 60 साल से ऊपर आयु के लोगों को 30 हजार अतिरिक्त बीमा कवर देने का क्रांतिकारी कदम उठाया है। कहा कि प्रदेश में 36 डायलिसिस सेंटर शुरू हो चुके हैं, जहां गरीबों को मुफ्त डायलिसिस होगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश के फैजाबाद व खासकर पूर्वांचल पर मोदी की विशेष दृष्टि है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से जिले में कैंसर रिसर्च सेंटर देने की मांग उठाई।
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह व वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना को ऐतिहासिक पहल बताया। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, विकास में प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार को हर स्तर पर सहयोग करेगी।
समारोह में सांसद विनय कटियार, सांसद डा. हरिओम पांडेय, विधायक रामचंद्र यादव, आनंदसेन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, अपना दल जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।