फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The mansion became Acharya Nrendradev Prernasthl

आचार्य नरेंद्रदेव की कोठी बने प्रेरणास्थल

Sat, 26 Sep 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा आचार्य नरेंद्रदेव की कोठी में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए होटल निर्माण कराने पर तत्परता से रोक लगाई जाए, जिससे उसकी ऐतिहासिकता सुरक्षित रहे। कोठी को स्मारक बनाकर प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करने की मांग सीएम से की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में सपा के उन पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है जो होटल निर्माण के दौरान वहां बैठकर भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इनकी मौन स्वीकृति के कारण कई माह से आचार्य नरेंद्रदेव की निशानी मिटाई जा रही है।
विज्ञापन


वहां होटल बनाने के लिए नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया है, इसके बाद भी निर्माण किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग को छह माह पहले तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण स्थानीय पुलिस को भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र सेनानियों ने सीएम से सपा के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, कोठी को स्मारक बनाकर प्रेरणास्थल के रूप में विकसित करने और विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी को दंडित करने की मांग की है। ज्ञापन देते समय परिषद के जिलाध्यक्ष माताप्रसाद तिवारी, प्रवक्ता रमेश शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, सत्येंद्र श्रीवास्तव और मोहन सिंह मौजूद रहे।


कोठी में हुए अवैध निर्माण को शीघ्र सील कराने का दावा करने वाले अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार से अमर उजाला ने इस बाबत फोन पर बातचीत की तो वह बोले, अरे भाई क्या बताऊं, अभी तो डॉक्टर के यहां हूं। दोबारा सवाल करने पर भी वो इस मुद्दे पर जवाब देने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed