फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the logo of deepotsav will become the form of shri ram shown in the winning posture

Deepotsav logo: विजयी मुद्रा में दर्शाए गए श्रीराम का स्वरूप बनेगा दीपोत्सव का 'लोगो'

Wed, 14 Sep 2022 04:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा अयोध्या में हर साल मनाए जाने वाले दीपोत्सव का लोगो तैयार किया गया है। इसमें भगवान श्रीराम को विजयी स्वरूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन
the logo of deepotsav will become the form of shri ram shown in the winning posture
तैयार किया गया लोगो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही रमणीक तरीके से पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से दीपोत्सव का ‘लोगो डिजाइन’ किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप को विजयी मुद्रा में दर्शाया गया है।

विज्ञापन


इसके बैकग्राउंड में इस तथ्य का भी अवलोकन किया गया है कि हम कहीं न कहीं अपने विश्वविद्यालय को भी प्रतीकात्मक रूप से स्पष्ट करें। इस लोगो का निर्माण छात्र सत्यम, वीरेंद्र, आनंद, छात्राएं उमा, वैष्णवी त्रिपाठी, मानसी, दिव्या आदि ने किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित लोगो डिजाइन पुरस्कृत किया जाएगा। उसे प्रदेश प्रशासन द्वारा ब्रांडिग के रूप में लखनऊ से लांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कला (फाईन आर्ट्स) विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय प्रेरक (इंडक्शन) कार्यक्रम तथा आठ दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी कला प्रस्फटन के अंतर्गत मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा छठे दिव्य दीपोत्सव के लिये डिजाइन किया गया ‘लोगो’ का प्रथम चरण में चयन किया गया, जिसे अंतिम चरण के लिए संप्रेषित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. आशुतोष सिन्हा ने की। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि आशा है कि यह लोगो आम जनमानस के द्वारा सराहा जाएगा और निश्चित रूप से छठे दिव्य दीपोत्सव के लिए यह एक ब्रांडिंग का काम करेगा।

लोगो निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान कर रही कार्यक्रम की आयोजन सचिव विभागीय सहायक आचार्य रीमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से एमएफए, बीएफए तथा एमए चित्रकला (ड्राइंग एंड पेंटिंग) के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट सोच एवं कला प्रदर्शन के द्वारा ‘लोगो’ बनाया है।

इसमें विशेष रूप से यह ध्यान रखा गया है कि यह हमारा लोगो हर दृष्टि से दिव्य दीपोत्सव के प्रतीकात्मक स्वरूप को विश्लेषित करें। निदेशिका सरिता सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा डिजिटल फॉम में बनाया गया लोगो सभी को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। कार्यक्रम के उपसचिव आशीष प्रजापति ने छात्र-छात्राओं से संबंधित मूर्ति आधारित रामकथा के विश्लेषात्मक स्वरूप को चित्रित करने का प्रयास किया है।


जो दिव्य दीपोत्सव में भ्रमण करने आये समस्त श्रद्धालुओं के लिए कौतुहल का विषय होगा। कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रो. मृदुला मिश्रा, डॉ. प्रिया कुमार, डॉ. अलका श्रीवास्तव, कविता पाठक के साथ गैर शैक्षणिक कर्मचारी विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed