{"_id":"b3b31d64940d9ca22a3b8e9d2821934c","slug":"the-government-s-promotional-materials-dump-in-the-control-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की प्रचार सामग्री कंट्रोल रूम में डंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की प्रचार सामग्री कंट्रोल रूम में डंप
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह प्रचार सामग्री अभी भी सीएमओ कार्यालय में डंप पड़ी है, जबकि इसे पीएचसी/सीएचसी और आशा बहुओं के माध्यम से गांव में पहुंच जाना चाहिए था।
प्रदेश सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को कलेंडर में छपवाकर आमजन तक पहुंचाने की योजना तैयार की थी। इसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, समाजवादी पेंशन, समाजवादी स्वास्थ्य सेवाएं, वुमेन पावर और महिलाओं को बराबरी पर लाने जैसी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का खाका तैयार किया था।
वित्तीय वर्ष के अनुरूप तैयार कलेंडर में अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक के माह तारीख और इसी में विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां अंकित हैं।
सितंबर का एक पखवारा बीतने को है, पर यह प्रचार सामग्री अभी सीएमओ कार्यालय से बाहर नहीं निकल पाई है। लाख टके का सवाल है कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की यह प्रचार-प्रसार सामग्री गांवों तक आखिर कब पहुंचेगी?