फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The girl returned from school was beaten up by stopping her on the way, case

स्कूल से लौटी छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, केस

Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The girl returned from school was beaten up by stopping her on the way, case
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के पलिया शाहबदी के पास स्कूल से लौटी एक छात्रा की रास्ते में रोककर बाइक सवार दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में छात्रा को काफी चोटें आईं। आस-पास के लोगों को आता देख दोनों लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कैंट कोतवाली के गोंदौली, मऊयदुवंशपुर निवासी मनीराम ने बताया कि उसकी लड़की रीता की शादी ओमप्रकाश पुत्र मेवालाल से हुई थी। बताया कि दामाद ओमप्रकाश का चाल-चलन ठीक नहीं रहता, जिस कारण अपनी नातिन मानसी उर्फ अनामिका को पढ़ाने के लिए अपने घर ले आया था, जो कि करीब दो वर्ष से यहीं पर रहकर शहर के जीजीआईसी में पढ़ाई करती है। बताया कि शनिवार को करीब दो बजे जीजीआईसी से पढ़कर वह वापस घर आ रही थी कि रास्ते में पलिया शाहबदी गांव के पास मऊ शिवाला मोड़ पर मोइया निवासी विनय व एक अज्ञात व्यक्ति ने मानसी को रोक लिया और किसी बात को लेकर लात-घूसों से पिटाई करने लगा, जिससे मानसी को काफी चोटें आईं। हल्ला-गुहार मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख वह दोनों लोग धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मनीराम की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed