फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The foundation of Ram temple has become 11 feet high, 14 layers ready

11 फीट ऊंची हो गई राममंदिर की नींव, 14 लेयर तैयार

Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The foundation of Ram temple has become 11 feet high, 14 layers ready
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर की नींव के लिए खोदे गए करीब 50 फीट गहरे गड्ढे को 11 फीट ऊपर तक भरा जा चुका है। नींव के गड्ढे को आरसीसी प्रणाली से भरा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए 12 इंच की लेयर डालकर उसे रोलर के जरिए कंपैक्ट किया जाता है। राममंदिर की नींव कुल 44 लेयर में भरी जानी है, जिसमें से अभी तक 14 लेयर डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

नींव भराई का काम पूरा होने के बाद ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थरों को मिलाकर फाउंडेशन तैयार किया जाएगा। राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने के लिए एक मजबूत चट्टान तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। इसका मलबा वहां से हटा दिया गया है। अब गिट्टी, पत्थरों का चूरा, कोयले की राख और सीमेंट आदि से इंजीनियरों के निर्देशन में यह गड्ढे भरे जा रहे हैं।
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि नींव की कुल 14 लेयर तैयार हो चुकी है। अब तक 11 फीट तक नींव की भराई पूरी की जा चुकी है। 44 लेयर में नींव भरी जानी है, अभी 30 और लेयर डाली जाएगी।
लेयर डालने के बाद करीब 50 फीट गहरे क्षेत्र में एक ठोस चट्टान बनकर तैयार होगी। उस चट्टान के ऊपर फर्श को ऊंचा करने का काम होगा। ग्रेनाइट और मिर्जापुर के बलुआ पत्थरों को मिलकर फर्श को ऊपर उठाया जाएगा।
करीब 16 फीट ऊंचे इसी मजबूत चट्टान पर गर्भगृह आकार लेगा। अक्तूबर माह के अंत तक नींव भराई का काम पूरा हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब देश भर के संत-धर्माचार्यों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने की योजना बना रहा है।
संघ के निर्देश पर ट्रस्ट ने यह योजना बनाई है। इसी योजना के तहत विगत दिनों रामनगरी अयोध्या के संत-धर्माचार्यों को राममंदिर निर्माण का दर्शन कराया गया। बारी-बारी से संतों को समूह में ले जाकर राममंदिर निर्माण की प्रगति ट्रस्ट द्वारा दिखाई गई है।

साथ ही उन्हें राममंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। अयोध्या के संतों के बाद अब देश के अन्य राज्यों के संतों को अयोध्या आने का आमंत्रण भेजा रहा है। इसके पीछे संतों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed