फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first day was spent in leisure children

मौज-मस्ती में बीता बच्चों का पहला दिन

Fri, 01 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The first day was spent in leisure children
स्कूल
 नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन शुक्रवार को मौज-मस्ती में बीता। कहीं बच्चे खेलते-कूदते दिखे तो मिड-डे मील खाकर और थोड़ी-बहुत पढ़ाई कर घर लौट गए। ग्रामीण इलाकों में हालत ज्यादा खराब दिखी। यहां कहीं देरी से स्कूल खुले तो कुछ ऐसे भी रहे जो पूरे दिन ताले में जकड़े मिले।
विज्ञापन


च्चों की मौजूदगी भी बेहद कम रही। जहां बच्चे आए भी थे, उनमें से कुछ दोपहर का भोजन करने के बाद चले गए। मध्याह्न भोजन के चूल्हे भी सभी स्कूलों में नहीं जले। कहीं-कहीं पर इसके बुझे होने की जानकारी मिली। बीएसए का गैर जनपद स्थानांतरण की सूचना फैलते ही निगहबानी करने वाला तंत्र भी ढीला पड़ गया। 
विज्ञापन


जिले के कुल 1500 प्राइमरी स्कूल और 750 जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षा सत्र के पहले दिन कुल 2 लाख 7 हजार बच्चों की शिक्षा का हाल बेहद खराब रहा। शहर स्थित नगर पालिका परिसर के प्राथमिक विद्यालय महाजनी टोला में कुल 33 बच्चे नामांकित हैं जबकि शुक्रवार को सिर्फ 15 बच्चे ही आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से भी सात बच्चे भोजन करने के बाद स्कूल से चले गए। यहां पर सिर्फ आठ बच्चे ही मिले। यहां की शिक्षिका शमशा बेगम ने बताया कि यहां पर बच्चे आते ही नहीं है। घर पर जाकर बुलाना पड़ता है। वहीं निजी प्रंबधन के तहत चल रहे कनौसा प्राइमरी में बच्चों की तादात अच्छी खासी थी।

यहां पर कुल 1310 बच्चे नामांकित है जिनमें से 1300 आए हुए थे। बाकायदा कक्षाएं संचालित हुई और नए सत्र के टिप्स दिए गए। पुलिस लाइन के स्कूल में 50 बच्चे आए थे और यहां खाना भी बना था। 

 

पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र मवई में अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में नये प्रवेश केवल नाम मात्र के  हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीमऊ में 110 मे 74 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक रामदुलारे अवस्थी ने बताया कि नये बच्चों का एक भी प्रवेश नहीं हुआ क्योंकि सहायक शिक्षक प्रशिक्षण के लिय गये हैं।
 

प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में 95 में से 66 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक चिंतामणि अवस्थी ने बताया कि शिक्षामित्र मीना व सहायक शिक्षक देशराज व ज्ञान प्रकाश राव प्रशिक्षण में गए हैं। प्रा.वि अशरफ पुर गंगरेला में चार नये प्रवेश हुए जिसमें कुल बच्चों की संख्या 120 से बढ़कर 124 हो गयी।


 

यहां पर 58 बच्चे मिले। सहायक शिक्षक राजकुमार मिश्रा प्रशिक्षण के लिये गये थे व मौके पर प्रधानाध्यापिका संध्या वैश्यवार व सहायक शिक्षिका कुंजलता मिली। प्राथमिक विद्यालय बैजू पांडेय के शिक्षक धर्मपाल यादव ने बताया कि दो नए बच्चों का नामांकन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed