फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first day of filing nominations 1617

पहले दिन दाखिल हुए 1617 नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 1617 नामांकन हुए। इसमें प्रधान पद के 1021 और सदस्य पद पर 596 परचे दाखिल किए गए।
विज्ञापन


पहले चरण में तीन ब्लॉक मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज व अमानीगंज में नामांकन को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। यहां 214 प्रधान और 2674 सदस्य पदों के लिए मतदान 28 नवंबर को होना है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया अभी मंगलवार को भी जारी रहेगी। हालांकि छठ की छुट्टी घोषित की गई है, मगर चुनाव प्रक्रिया यथावत रहेगी।

हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक में नौ न्याय पंचायतों में कुल 60 ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

ब्लॉक में ग्राम प्रधान पदों के लिए 234 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 768 पद के सापेक्ष 139 लोगों ने नामांकन किया।

मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर कुछ ज्यादा ही गहमागहमी रहने के आसार हैं। हैरिंग्टनगंज के रिटर्निंग अफसर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लालमणि मौर्य ने नामांकन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन स्थल पर उपजिलाधिकारी एएस वर्मा, सीओ बीकापुर के अलावा हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी आरसी यादव एवं अन्य पुलिस बल तैनात रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन स्थल पर तीन बैरियर बनाये गये थे। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, विकासखंड की 10 न्याय पंचायतों में 78 ग्राम प्रधानों और 990 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन की व्यवस्था की गई है।

इसके लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। न्याय पंचायत वार 10 काउंटर बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद पर 372 और सदस्य पद के लिए 328 परचे दाखिल हुए हैं।

बताया गया है कि नामांकन के लिए पहुंचे दो उम्मीदवारों को जमानत राशि की रसीद न होने से लौटना पड़ा है। इसे लेकर नाराजगी थी।

रिटर्निंग अफसर शैलेश पांडेय ने बताया कि देरशाम नामांकन करने वालों की सूची सामने आएगी। उधर, अमानीगंज में 76 प्रधान पद पर 362 नामांकन और 936 सदस्य पद के लिए 129 लोगों ने परचा भरा।


आरओ के मुताबिक, 18 एवं 19 नवंबर को परचों की जांच व 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी और उसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed