फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The final phase of the campaign ends, the vote tomorrow

अंतिम चरण का प्रचार थमा, मतदान कल

Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम पांच बजे थम गया। चौथे चरण में जिले के बीकापुर और तारुन ब्लॉक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


इन जगहों पर प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक अब गांव में मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। वह उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि आखिरी चरण का मतदान नौ दिसंबर यानी बुधवार को होगा। ग्राम पंचायत चुनाव में अंतिम चरण में बीकापुर और तारुन ब्लॉक में प्रधानी के 172 पद के लिए 1550 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 2118 पदों के सापेक्ष 1962 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस चरण में लगभग तीन लाख वोटरों के लिए दोनों ब्लॉकों में 181 मतदान केंद्रों पर 512 बूथ बनाए गए हैं।


प्रशासन ने इसमें लगभग 2200 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा प्रशासन ने लगभग चार दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इनमें जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी वाले दो दर्जन से ज्यादा मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए वीडियो कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed