फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The final list of reservation of panchayat wards

पंचायत वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी

Mon, 14 Sep 2015 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
सूची में ब्लॉक प्रमुख के 11, जिला पंचायत सदस्य के 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 1078 पदों में अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति पुरुष, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, महिला और अनारक्षित सीटों का विवरण शामिल है।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा की ओर से जारी की गई अनंतिम सूची को लेकर 78 शिकायतें आई थीं। इनमें क्षेत्र पंचायत के लिए 18 और जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण को लेकर कुल 60 आपत्तियां दाखिल की गई थीं।
विज्ञापन


इसमें सांसद सहित अन्य दलों के नेताओं की आपत्तियां भी थीं। 12 व 13 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने आपत्तियों का निस्तारण किया। 14 सितंबर सोमवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के 1078, जिपं के 43 वार्ड और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के 11 पदों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

अनुसूचित जाति महिला के लिए-अमानीगंज द्वितीय, अमानीगंज प्रथम, मसौधा तृतीय और रुदौली पंचम, अनुसूचित जाति पुरुष के लिए-रुदौली द्वितीय, मवई तृतीय, मिल्कीपुर चतुर्थ, मिल्कीपुर तृतीय, पूराबाजार द्वितीय, रुदौली तृतीय, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तारुन प्रथम, मसौधा पंचम, मया बाजार चतुर्थ, तारुन तृतीय, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए मया बाजार द्वितीय, बीकापुर द्वितीय, रुदौली प्रथम, बीकापुर प्रथम, हैरिंग्टनगंज, पूरा बाजार तृतीय, अमानीगंज तृतीय, हैरिंग्टनगंज तृतीय, महिलाओं के लिए सोहावल तृतीय, मसौधा प्रथम, सोहावल चतुर्थ, सोहावल द्वितीय, अमानीगंज चतुर्थ, मिल्कीपुर द्वितीय, रुदौली चतुर्थ, जिला पंचायत के अनारक्षित वार्ड सोहावल प्रथम, हैरिंग्टनगंज द्वितीय एवं मिल्कीपुर आंशिक, पूराबाजार प्रथम, बीकापुर तृतीय, मिल्कीपुर प्रथम, मसौधा द्वितीय, तारुन द्वितीय, मसौधा चतुर्थ, हैरिंग्टनगंज प्रथम, बीकापुर चतुर्थ, मयाबाजार तृतीय, मयाबाजार प्रथम, मवई द्वितीय, मवई प्रथम, तारुन चतुर्थ हैं।


क्षेत्र पंचायत सोहावल, तारुन, बीकापुर, मयाबाजार, मवई, अनारक्षित पुरुष की श्रेणी में हैं। पूराबाजार अनुसूचित जाति और हैरिंग्टनगंज अनुसूचित जाति महिला, मिल्कीपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अमानीगंज पिछड़ा वर्ग, मसौधा व रुदौली महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed