फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The crossing was closed for 12 hours to repair pathway

रेलवे फाटक की मरम्मत में 12 घंटे बंद रहा मार्ग

Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने सोमवार को आजमगढ़-बाराबंकी राजमार्ग से सटे पकरेला-राजापुर सरैया मार्ग स्थित बैरियर संख्या 95-सी पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इसके लिए रेलवे ने सुबह 8 से रात 8 बजे तक 12 घंटे का ब्लॉक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेनें कॉसन (30 किमी. की रफ्तार) से गुजारी गईं। ट्रैक मरम्मत के दौरान क्रॉसिंग का बैरियर गिरा दिया गया था। 12 घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


लोगों को अन्य मार्गों से होकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मरम्मत के दौरान गोसाईगंज-अलनाभारी के बीच बैरियर पर वाराणसी-बालामऊ पैसेंजर, किसान एक्सप्रेस, गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी, हावड़ा-देहरादून, फरक्का एक्सप्रेस की अप डाउन गाड़ियों सहित कई सुपर फास्ट ट्रेनें रेंगते हुए कॉसन के सहारे रवाना की जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लूआई विशाल द्विवेदी, प्रदीप मिश्र की देखरेख में बिगड़े बैरियर की मरम्मत कराने के लिए कटेहरी, खेमापुर, गोसाईगंज, अलनाभारी, बिलहरघाट के गैंगमेन, ट्रॉलीमैन, गैंग नंबर 34 सहित दर्जनों रेलकर्मी मौजूद रहे।

पीडब्लूआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 12 घंटे के ब्लॉक में सड़क मार्ग से आने जाने वाले वाहनों को सुरक्षा कर्मियों की सहायता से दूसरे रास्तों से भेजा गया।


इस दौरान चिंगियापुर, पडैनियापुर, रसूलपुर, राजापुर, देवरादाउदपुर, तकिया, राजापुर सरैया के ग्रामीणों सहित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल राजापुर, रसूलपुर एवं सुभाष इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed