{"_id":"cd552cddc55c329ad58b30c837ed8481","slug":"the-candidate-on-entering-the-polling-booth-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ में प्रत्याशी के घुसने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ में प्रत्याशी के घुसने पर हंगामा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराबाजार प्रथम से डीडीसी का चुनाव लड़ रहे सपा समर्थित प्रत्याशी आशीष उर्फ दीपू सिंह के शनिवार को ऐमीआलापुर पोलिंग बूथ में घुसने को लेकर हंगामा हो गया।
प्रत्याशी की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती इसके पहले ही प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
कुछ समय के लिए बूथ पर अफरातफरी का माहौल रहा। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मोहित गुत्ता ने भी बूथ का निरीक्षण किया।
शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे पूराबाजार ब्लॉक के ऐमीआलापुर पोलिंग बूथ पर सपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी आशीष सिंह दीपू समर्थकों के साथ पहुंचे।
प्रत्याशी वहां बने पांच बूथों में से एक बूथ के अंदर चले गए वहां वोट डालने गई एक वृद्ध महिला को मतपत्र मोड़ने का तरीका बताने लगे। वह मतपत्र को फोल्ड नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के मुताबिक, इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद दरोगा सरोज ने यह कहते हुए प्रत्याशी को खींचकर बाहर कर दिया कि पोलिंग बूथ के अंदर घुसने की इजाजत नहीं है।
इसी बात को लेकर प्रत्याशी की दरोगा से नोकझोंक शुरू हो गई। प्रत्याशी समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा खड़ा हो गया। अफरातफरी मच गई। समर्थकों और पुलिस कर्मियों की भीड़ जमा हो गई।
किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दी तो मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित सिंह व सीओ अरुणचंद्र ने प्रत्याशी से बातचीत करके मामले को शांत कराया। इसके बाद बूथ पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई।
एसडीएम अमित सिंह का कहना है कि प्रत्याशी दीपू सिंह से महिला के मतपत्र को फोल्ड करने की जानकारी देने को लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन उन लोगों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत करके स्थिति सामान्य कर दी है। मतदान सामान्य तरीके से चला।