फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The awareness of villagers turned major accident

ग्रामीणों की जागरूकता से बचा बड़ा हादसा

Thu, 15 Oct 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज विद्युत सबस्टेशन के हरिनाथपुर फीडर पर रेवतीगंज-आस्तीकन मार्ग के ऊपर से गई हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर रोड पर गिर गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज सबस्टेशन से शाहगंज उपकेंद्र को 33 हजार वोल्ट की लाइन गई है। गुरुवार की दोपहर आदिलपुर घुरेहटा सरहद पर राम अछैबर के निजी नलकूप के पास लगे पोल का डिस्क तेज धमाके के साथ दग गया और हाईटेंशन तार रेवतीगंज-आस्तीकन मार्ग पर गिर गया।
विज्ञापन


उस समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे सड़क का तारकोल व पत्थर तक पिघलने लगा। धमाके की आवाज पर पहुंचे बगल गांव सुल्तानपुर निवासी विजय तिवारी ने दोनों तरफ ग्रामीणों को खड़ा करके राहगीरों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आगे न जाने की हिदायत दी और सबस्टेशन पर फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। जिसके बाद लोगों का आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed