फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The admission test of 429 candidates

429 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Thu, 23 Jul 2015 01:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित परीक्षा में 521 अभ्यर्थियों में से 429 आवेदक ही सम्मिलित हुए, जबकि 92 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में संपन्न हुई।
विज्ञापन


विवि आवासीय परिसर के प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि परिसर के प्रवेश परीक्षा भवन में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान एवं इलेक्ट्रानिक्स में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें कुल 219 छात्रों को शामिल होना था, लेकिन 39 अनुपस्थित रहे। 180 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एमएससी गणित एवं सांख्यिकी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुल 302 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था। 249 आवेदकों ने ही परीक्षा दी। 53 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. चयन कुमार मिश्र, डॉ. आशुतोष सिन्हा व डॉ. लालसाहब सिंह निगरानी करते रहे।

अवध विवि की ओर से गुरुवार को आवासीय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड व एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करायी जाएगी। इसके लिए तीन केंद्र तकनीकी संस्थान तथा विवि परिसर के गणित एवं सांख्यिकी विभाग व प्रवेश परीक्षा भवन बनाए गए हैं।


प्रवेश समन्वयक डॉ. आरके तिवारी के अनुसार सुबह की पाली में नौ बजे से 12 बजे तक एमएड की परीक्षा होगी। इसमें 1596 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि दूसरी पाली में दो बजे से चार बजे तक एलएलबी त्रिवर्षीय के लिए परीक्षा होगी। इसमें 1621 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed