फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ten days cultural tourism will start from ayodhya

अयोध्या से शुरू होगा दस दिन का सांस्कृतिक पर्यटन

Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ten days cultural tourism will start from ayodhya
अयोध्या। तीन देश भारत, नेपाल और श्रीलंका मिलकर 10 दिन के सांस्कृतिक पर्यटन की रणनीति को मूर्त रूप देने की तैयारी में हैं। पूरी योजना ट्रिंग सिटी के कॉन्सेप्ट पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन यात्रा की शुरूआत अयोध्या से होगी, फिर वाराणसी समेत अन्य पौराणिक स्थलों से होकर नेपाल के बाद श्रीलंका तक होगी। यह निर्णय अवध मिथिला सम्मेलन में नेपाल, अयोध्या व श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने लिया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय जनकपुर सम्मेलन में अयोध्या, जनकपुर व श्रीलंका के प्रमुख अधिकारियों के बीच दो दिन गहन मंत्रणा हुई है। इसमें अयोध्या को जनकपुर से सीधे जोड़ने के लिए रामायण सर्किट योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का विस्तार श्रीलंका तक किया जाना है। योजना के तहत अयोध्या को सीधे जनकपुर से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या-जनकपुर बस योजना की शुरुआत की थी लेकिन कोरोना काल से यह बस सेवा बंद हो गई।
इस बस सेवा को फिर से शुरू करने की बात कही गई है। इसके साथ ही अयोध्या को हवाई सेवा से जोड़ने पर भी चर्चा हुई है। इसमें अयोध्या से हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद जनकपुर व श्रीलंका के लिए सीधी सेवा की बात कही गई है।
इसके अलावा रामायण सर्किट में अयोध्या को केंद्र बनाकर कार्य किया जाएगा। इसमें विदेशी पर्यटक सीधे अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या के बाद पर्यटक देश के अन्य पौराणिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने जा सकेंगे।
इसके साथ ही विदेशी यात्राओं में नेपाल व श्रीलंका के पौराणिक स्थलों को रखा जाएगा। इसका पूरा एक टूर पैकेज तैयार किया जाएगा। यह कम से कम 10 दिन का होगा।
इससे अयोध्या में खुलने वाले होटलों व पर्यटन से जुड़े कारोबार में इजाफा होगा। पूरी योजना के लिए कम से कम तीन टूर पैकेज बनाए जाएंगे। यह टूूूर पैकेज तीनों देश के लोग मिलकर तैयार करेंगे।
अयोध्या में विकास की रूपरेखा के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ की 257 योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसका प्रजेंटेशन भी अवध मिथिला सम्मेलन में किया गया।

नेपाल व श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने अयोध्या के विकास के मॉडल को देखा। सभी ने इसकी सराहना की।
अवध मिथिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने का अवसर मिला। रामायण सर्किट योजना में श्रीलंका को जोड़े जाने की बात तय हुई है। इसके साथ ही अयोध्या को केंद्र में रखकर टूर पैकेज बनाया जाएगा। इससे अयोध्या को केंद्र बनाकर नेपाल व श्रीलंका तक की पर्यटन यात्राएं विदेशी नागरिक कर सकेंगे।- विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed