फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teams went out to investigate house holders

आवास के पात्रों की जांच को निकली टीमें

Fri, 18 Dec 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास आवंटन के लिए बनाई गई सूची के आधार पर पात्रों की जांच के लिए गठित अफसरों की टीमों ने शुक्रवार को गांवों का दौरा किया। आवास के पात्रों की असलियत के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन


तारुन में एक लाभार्थी के अपात्र पाए जाने पर पर उसके स्थान पर नए लाभार्थी का चयन किया गया। अफसरों की यह टीमें अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेगी।

प्रदेश शासन ने जिले के लिए लोहिया आवासों के आवंटन का लक्ष्य लगभग 700 निर्धारित किया है। इनके आवंटन के लिए पात्रों की सूची तैयार की जा चुकी।

यह सूची गांव की खुली बैठक में तैयार किए जाने की बात बताई गई है। सूची चयन के बाद ब्लॉक के अफसरों से सत्यापन के बाद यह सूची जिले पर भेजी गई।

अब विकास प्रशासन लाभार्थियों की सूची का अपने स्तर से सत्यापन करवा रहा है। इसके लिए जिले स्तर के एक अफसर से साथ तहसील और विकासखंड के एक-एक अफसर को लगाया गया है।
विज्ञापन


तीन अफसरों की यह टीमें शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में स्थलीय सत्यापन के लिए निकली थी। ज्यादातर आवास चालू वित्तीय साल के लोहिया समग्र गांव के लिए प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारुन ब्लॉक के लाभार्थियों की जांच के लिए डीपीआरओ के नेतृत्व में टीम ने दौरा किया। केवलापुर तकमीनगंज में टीम ने एक लाभार्थी को अपात्र पाया। टीम ने उसी समय गांव में एक अन्य पात्र व्यक्ति का चयन कर दिया।

डीपीआरओ एके सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि एक लाभार्थी को अपात्र पाए जाने पर उसके स्थान पर पात्र लाभार्थी का चयन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed