फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   team inspects women's hospital

कायाकल्प टीम ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 06 Sep 2019 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
team inspects women's hospital
अयोध्या। कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अंतिम असेसमेंट के लिए पहुंची राज्य स्तरीय टीम ने दिनभर महिला अस्पताल में मिलने वाली तमाम सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मिली कमियों को चिह्नित करके उन्हें दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आए वहां के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एएस त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. सरित सक्सेना व इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एनबी सिंह ने शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल के अंतिम एसेसमेंट के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम सुबह अस्पताल पहुंची और कार्यालय में पहुंचकर फाइलों का रखरखाव, अलमारियों सहित तमाम सामानों के रखने के तरीकों को देखकर उनका मूल्यांकन किया।
इसके बाद टीम ने पूरे अस्पताल परिसर में कचरा निस्तारण प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, साफ-सफाई, संकेतक, ओपीडी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने पैथोलॉजी कक्ष, काउंसलर कक्ष, लैब, ओटी आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में पहुंचकर मरीजों व तीमारदारों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान तमाम कमियां सामने आने पर उन्हें दूर करने का निर्देश दिया।
अस्पताल के मैनेजर डॉ. संजीव पांडेय ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम का दो दिवसीय दौरा है। अब तक दो निरीक्षणों में अस्पताल उत्तीर्ण हो चुका है, यह अंतिम निरीक्षण है। इसमें 70 फीसदी अंक पाने पर शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार को टीम अंतिम दिन भी अस्पताल में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed