{"_id":"6133c0f48ebc3e48384ceac7","slug":"teacher-faizabad-news-lko5940931113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
32-अयोध्या-देवा पब्लिक स्कूल में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण करते शिक्षक
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले के स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थियों ने केक काटकर उत्सव मनाया।
शहर के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज व गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुनानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, कुलजीत सिंह गोल्डी व सीईओ अमनदीप सिंह ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन किया। सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने कहा कि गुरु वह है जो अंतर्मन को आलोकित कर देता है, छात्र के जीवन में शिक्षकों के योगदान का सटीक चित्रण प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्या आदित्य प्रताप व शिक्षक अमरनाथ तिवारी ने शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी राकेश प्रताप सिंह, आनंद दूबे, शिक्षक डॉ पुष्पा सिंह, डॉ रिचा सिंह, डॉ पूजा सिंह, डॉ अर्चना सिंह, अंकिता अवस्थी, निखत खान, शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज व देवा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सहदेव उपाध्याय व प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन किया। प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा प्रबंधन के पक्षधर थे। प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा पांडेय, छात्रावास प्रमुख सीता शरण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शिक्षा क्षेत्र के सोहावल के पंडित प्रताप नारायण स्मारक इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों ने लॉटरी पद्धति से शिक्षकों से चुटकुले, गीत व प्रेरणादायक कहानियां सुनी। प्रधानाचार्य अखिलेश्वर प्रताप मिश्र ने कहा कि शिक्षाविद् डॉ एस. राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक के साथ-साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। इस मौके पर आरबी सिंह, एसडी शर्मा, बलकरण गोस्वामी, अखिलेश पांडेय, रविंद्र गुप्ता, पूजा तिवारी, वैष्णवी तिवारी आदि मौजूद रहे।

33-अयोध्या-गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को सम्मानित करत- फोटो : FAIZABAD