{"_id":"5936f3eb4f1c1b821c9c8c03","slug":"tanker-crushed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, सांसें थमीं
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बीपी मवई के सामने मंगलवार की दोपहर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मवई थाना क्षेत्र के नेवादा रसूलपुर गांव के रहने वाले हनीफ का बेटा मेराज (30) मंगलवार की दोपहर अपनी भांजी और एक अन्य महिला को बाइक से लेकर मवई चौराहा दवा लेने के लिए जा रहा था।
उसने पटरंगा थाना क्षेत्र के फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर बीपी मवई के पास अपनी भांजी व महिला को सड़क के दूसरे छोर पर उतार दिया। इसके बाद बीपी मवई स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था।
विज्ञापन
तभी लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मेराज की बाइक टैंकर में फंस गई। टैंकर चालक एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता रहा।
इसी बीच बाइक टैंकर से अलग हुई तो चालक टैंकर समेत भाग निकला। चौकी प्रभारी हाईवे राघवेंद्र यादव ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।