{"_id":"65132bcdca91197bec0fb374","slug":"tamilnadu-udaynidhi-stalin-case-court-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3190-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन पर कार्रवाई के लिए दायर किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन पर कार्रवाई के लिए दायर किया मुकदमा
Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से उदयनिधि के बयान की जमकर निंदा की थी। अब पूर्व आईपीएस व महावीर मंदिर पटना के सचिव किशोर कुणाल ने भी वाद दायर किया है। उन्होंने यह वाद पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में दाखिल किया है।
किशोर कुणाल ने बताया कि उन्होंने यह वाद विगत 3 सितंबर को दायर किया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है और इस पर आगामी 04 अक्तूबर को सुनवाई की जाएगी। उन्होंने याचिका के साथ सनातन धर्म पर 54 पृष्ठों की पुस्तिका भी संलग्न की है। बताया कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में कहा था कि डेंगू, मलेरिया, कोरोना की तरह सनातन धर्म है जिसका उन्मूलन हम लोगों को करना है।
परिवाद में किशोर कुणाल ने कहा है कि उनके इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुयी हैं। कहा कि उदयनिधि का बयान उकसाने वाला है जो दंडनीय अपराध है। उन्होंने न्यायालय से आईपीसी की धारा 295 ए, 153 ए, 153 बी, 115,166,298 और 505 के तहत कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। बताया कि 22 सितंबर को कोर्ट ने उनका बयान दर्ज कर लिया है, अब इस पर चार अक्तूबर को सुनवाई होगी।