फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   swimming competition medal

Ayodhya News: तैराकी में फर्ब्स कॉलेज का दबदबा

Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
swimming competition medal
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय विद्यालय क्रीडा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा के तरणताल में जनपद स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालकों के 14 वर्षीय स्पर्धा में एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज और 17 वर्षीय प्रतियोगिता में फर्ब्स इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विज्ञापन

19 वर्ष आयुवर्ग की प्रतियोगिता में एसएसएसबी इंटर कॉलेज, रामवल्लभ इंटर कॉलेज, ड्योढ़ी राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन तैराकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अखंड प्रताप सिंह ने किया। 14 वर्ष आयुवर्ग बालकों की प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज के मानस सिंह प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज के अभय निषाद दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मानस सिंह आदर्श इंटर कॉलेज प्रथम, शिवा निषाद द्वितीय रहे। तीन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर मानस सिंह ने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का खिताब जीता।
विज्ञापन


17 वर्षीय तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में सचिन निषाद फर्ब्स इंटर कॉलेज प्रथम, सुनील यादव फर्ब्स इंटर कॉलेज द्वितीय रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मनीष निषाद प्रथम, रिशु सिंह राजकीय इंटर कॉलेज द्वितीय रहे। 19 वर्षीय 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कीर्तिमान यादव एसएसवी इंटर कॉलेज प्रथम, सरफराज राम वल्लभा इंटर कॉलेज द्वितीय रहे। 100 मीटर स्पर्धा में गगन राम वल्लभा इंटर कॉलेज प्रथम, शुभम पाल मनोहर लाल इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 14 वर्ष 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में वैष्णवी निषाद मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज प्रथम, गुंजा निषाद दूसरे स्थान पर रही। 17 वर्षीय 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रंजना निषाद प्रथम, मानसी निषाद द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed