{"_id":"6575075ffa2627e4280fa896","slug":"surya-stambh-being-installed-at-the-dharma-path-in-ayodhya-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित किया जा रहा है 'सूर्य स्तंभ', प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित किया जा रहा है 'सूर्य स्तंभ', प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारी जोरों पर
Sun, 10 Dec 2023 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:03 AM IST
सार
अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित अंतर पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
1
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में धर्म पथ पर सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है। अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित अंतर पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Uttar Pradesh: Ayodhya DM Nitish Kumar says, "The Surya Stambh is being installed at the regular spacing between the starting and the endpoint on the Dharma Path, near the Lata Mangeshkar Chowk..." (9.12) https://t.co/7AmpGh8WT1 pic.twitter.com/t5AEdqtKFt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 9, 2023
विज्ञापन
निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा
इस बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। राम जन्मभूमि पर रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शनिवार को निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। पवित्र तीर्थों, मंदिरों में पूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय स्थित डॉक्टर हेडगेवार भवन जॉर्ज टाउन से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संघ के प्रयाग उत्तर जिले के कार्यकर्ता उत्साह से शामिल हुए।
विज्ञापन
अक्षत निमंत्रण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा जिस स्थान से गुजरी, वहां लोग पूजन करने के लिए उमड़ते रहे। संघ कार्यालय से निकलकर यात्रा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केसर भवन पहुंची, जहां उपस्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय के छात्रों ने कलश का पूजन किया। इसके बाद संघ विचार परिवार के संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, महानगर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू, प्रांत सह मंत्री अनिल पांडेय, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजवर्धन, जिला कार्यवाह मुकेश, जिला संचालक लालता, विनम्र सेन, ज्ञानेश्वर शुक्ला, शुभम कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण, किन्नर अखाड़ा की टीना मां सहित सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा में विहिप के विभाग के संगठन मंत्री अंशुमान भी शामिल रहे।